Search

झारखंड में भाषा विवादः कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा झारखंड में भाषा को विवाद का मुद्दा बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है, लेकिन महागठबंधन सरकार उनकी इस कोशिश को सफल नहीं होने देगी. आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर झारखंड के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है. 


उन्होंने कहा कि जेटेट नियमावली के तहत भाषा की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है और भाषा के चयन का कार्य प्रारंभिक चरण में है. भाजपा नेताओं को किसी विषय पर बोलने से पहले उसकी पूरी जानकारी रखनी चाहिए, अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है.


युवाओं के रोजगार, शिक्षा व महिलाओं के सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता


सोनाल शांति ने कहा कि महागठबंधन सरकार झारखंड के युवाओं के रोजगार, छात्रों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है. सरकार ने पदों पर नियुक्तियों के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है और इसके अनुरूप काम कर रही है. 


भाजपा समाज में जहर घोलने का प्रयास कर रही है, ताकि झारखंड में विषाक्त वातावरण बन सके और अपने गिरते जनाधार को रोक सके. भाजपा की राजनीतिक नींव झारखंड में बंटवारे की सोच पर खड़ी है.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp