Search

 
 
 

Bokaro News: बेरमो अस्पताल में पहली बार गॉलब्लैडर स्टोन का लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन

सिविल सर्जन बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में आज अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: सिविल सर्जन बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में आज अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई. अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अनीता मुर्मू की अध्यक्षता में पिछरी ग्राम पंचायत निवासी 56 वर्षीय महिला का गॉलब्लैडर स्टोन  का सफल दूरबीन विधि से पित्ताशय निकालने का ऑपरेशन किया गया.

Uploaded Image

इस जटिल शल्यक्रिया का सफल संचालन सर्जन डॉ. निशांत ने किया. ऑपरेशन के दौरान डॉ. अनीता मुर्मू का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जबकि एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने सफलतापूर्वक निभाई. ऑपरेशन थिएटर में ओटी असिस्टेंट रंजीत एवं सुनीता सहित एसडीएच बेरमो की पूरी टीम ने समर्पण एवं कुशलता के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें: 

ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा तथा मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है. मरीज को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की संभावना है.

 

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने पूरी चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में आधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से अब क्षेत्र के मरीजों को गॉलब्लैडर स्टोन जैसी बीमारियों के इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे समय, धन और अनावश्यक परेशानी की बचत होगी तथा लोगों को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

 

अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अनीता मुर्मू ने कहा कि एसडीएच बेरमो में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही