Search

 
 
 

रांची में बड़ी आबादी को 12 घंटे नहीं मिली बिजली

 
Ranchi: गर्मी की दस्तक के साथ ही राजधानी रांची में बिजली की आंख मिचौली की शिकायत शुरू हो गई है. कभी तेज आंधी-पानी के नाम से घंटों बिजली कट जाती है तो कभी लोकल फॉल्ट के नाम पर बत्ती गुल हो जाती है. यह सिलसिला निरंतर रांची शहर में हो रहा है, जिसका खामियाजा आम बिजली उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है. सोमवार को कांके रोड पुलिस लाइन के पास 33 केवी का केबल कट गया. जिसके कारण न्यू मधुकम और पहाड़ी फीडर से सुबह से लेकर देर शाम तक करीब 12 घंटे लोड शेडिंग कर विद्युत आपूर्ति की गई. इस वजह से करीब दो लाख की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा. लोड शेडिंग से पहाड़ी मंदिर, रातू रोड, न्यू मधुकम, जयप्रकाश नगर, खदगढ़ा सब्जी बाजार, गाड़ी खाना चौक, रातू रोड चौक, कुम्हार टोली, केशव नगर, चुन्ना भट्टा, महुआ टोली सहित आसपास के दर्जनों मोहल्ले पूरी तरह बिजली की आंख मिचौनी से परेशान रहे. इसके अलावा फायर ब्रिज निर्माण को लेकर दोपहर दो बजे के बाद घंटों बिजली बाधित रही. निर्माण कार्य को लेकर बिजली बंद रखा गया था. इससे लाह कोठी, रातू रोड का इलाका प्रभावित रहा. इसे भी पढ़ें- IHM">https://lagatar.in/ihm-ranchis-silk-road-cooking-taste-unique-dishes-at-hotel-capital-residency-till-28th-april/">IHM

रांची का ‘रेशम मार्ग पाककला’, 28 अप्रैल तक होटल कैपिटल रेसीडेंसी में चखें अनोखे व्यंजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही