Search

 
 
 

JECCE-2023 के लंबित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 22 मार्च को लिखित परीक्षा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JECCE-2023) के तहत लंबित अभ्यर्थियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है.
 

Ranchi :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JECCE-2023) के तहत लंबित अभ्यर्थियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. जारी नोटिस के अनुसार उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. 

 

आयोग ने बताया है कि, दिनांक 28 नवंबर 2025 की कंडिका-02 में अंकित कुछ अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (शारीरिक माप/बायोमेट्रिक प्रविष्टि/उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर) पूर्ण नहीं हो सका था, जिस कारण उनका परीक्षा परिणाम फिलहाल लंबित रखा गया था. 

 

इन अभ्यर्थियों के लंबित जांच बिंदुओं को पूरा कराने के लिए संबंधित चयन प्राधिकरण द्वारा तिथि और समय निर्धारित कर ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारी के आधार पर दूरभाष अथवा ई-मेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी. 

 

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे प्राप्त सूचना के अनुसार अपनी लंबित प्रक्रिया अवश्य पूर्ण करें. यदि किसी अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी में परिवर्तन हुआ है तो वे संबंधित चयन प्राधिकरण से संपर्क स्थापित कर तिथि एवं स्थल की जानकारी प्राप्त कर लें और अपनी जांच प्रक्रिया पूरी करें. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अभ्यर्थियों को दिया जा रहा अंतिम अवसर है. इसके बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त मौका प्रदान नहीं किया जाएगा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही