Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में पढ़ कर जेएनयू से डिग्री प्राप्त करने का अंतिम मौका

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट से एफिलिएटेड इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रांची से स्वर्णिम भविष्य बनाने एवं रांची में रह कर हीं जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्था से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने और होटल मैनेजमेंट में शैक्षिणिक सत्र 2023-24 में नामांकन प्राप्त करने के लिए छात्रों के पास आखरी मौका है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार  के नयी शिक्षा नीति के विकास प्रणाली के अंतर्गत चार वर्षीय पाठ्यक्रम में छात्रों को 1 वर्ष ग्रेजुएशन कोर्स में सर्टिफिकेट, 2 साल बाद एडवांस डिप्लोमा, 3 साल बाद डिग्री प्रदान की जाएगी और अगर कोई छात्र ऑनर्स की डिग्री चाहते हैं तो उन्हें चौथे वर्ष की पढ़ाई पूरी करनी होगी. त्रिवर्षीय बी.एस.सी पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने के पश्चात हीं देश-विदेश में 100 प्रतिशत रोजगार प्रदान की जाती है. इसे पढ़ें- वेस्टइंडीज">https://lagatar.in/these-4-cricketers-got-chance-in-all-three-formats-on-west-indies-tour/">वेस्टइंडीज

दौरे पर इन 4 क्रिकेट खिलाड़ियों को मिला तीनों फॉर्मेट में मौका
त्रिवर्षीय बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन हेतु जो भी छात्र-छात्रा एनसीएचएम ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 के माध्यम से नामांकन प्राप्त करने वंचित रह गए थे उनके लिए एनसीएचएम जेइइ हेतु नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के वेबसाइट http://nchmjee.nta.nic.in

पर ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 04.07.2023 से शुरू हो चुकी है. जिसकी अंतिम तिथि 11.07.2023 निर्धारित की गयी है. इस प्रक्रिया में छात्र दिनांक 14.07.2023 से 18.07.2023 तक अपने इच्छुक आईएचएम संस्थान का चयन कर नामांकन प्राप्त कर सकते हैं, जिसका अंतिम राउंड सीट आवंटन का परिणाम दिनांक 20.07.2023 को एनटीए के वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी. इसके अलावा जो छात्र आईएचएम रांची में सीधा नामांकन पाना चाहते हैं वो संस्थान के ऑफिसियल वेबसाइट www.ihmranchi.in  पर पंजीकरण करा कर सीधा नामांकन प्राप्त कर सकते हैं, आवेदन फॉर्म भरने हेतु छात्रों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं के विभिन्न पाठ्यक्रम में छात्रों को 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ साथ अंग्रेजी एक विषय होना आवश्यक है. शैक्षिणिक वर्ष 2023-24 में नामांकन प्राप्त करने हेतु कोई भी उम्र सीमा नहीं है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-youth-brutally-thrashed-for-stealing-goat-paraded-around-village-after-shaving-his-head/">बिहारः

बकरी चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई, सिर मुंडवाकर गांव घुमाया
बता दें कि विगत वर्षों में आईएचएम रांची में छात्रों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ देश-विदेश के नामी गिरामी होटलों एवं सेवा क्षेत्रों में वार्षिक 18 लाख पैकेज के साथ रोजगार प्राप्त हुआ है.

10वीं के बाद स्वर्णिम करियर बनाने हेतु सुनहरा मौका

10वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए आईएचएम रांची में चलाये जा रहे 1 ½ वर्षीय क्राफ्ट्समैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स इन फ़ूड प्रोडक्शन एंड पेतेसरी एवं 6 मासिक क्राफ्ट्समैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड एंड बेवरेज सर्विस पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहे छात्रों को देश के विभिन्न शहरों में नामी गिरामी होटलों एवं सेवा क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हुआ जो की झारखंड राज्य के सुदूर एवं ग्रामीण छात्रों के लिए एक मिल का पत्थर साबित हो रहा रहा है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही