Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC JTGLCCE 2026: आवेदन में सुधार का अंतिम मौका, 27 जुलाई तक करें सबमिट

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है.

इसे भी पढ़ें: 

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार और आवेदन पत्र जमा करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है.

 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं सूचना दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 थी. वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी.

 

अब आयोग ने 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन पत्र में हुई अशुद्धियों को सुधारने की सुविधा उपलब्ध कराई है.

 

इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने 23 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है, लेकिन किसी कारणवश आवेदन पत्र सबमिट नहीं कर सके, उन्हें 27 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन पत्र सबमिट करने, प्रमाण पत्र अपलोड करने तथा आवेदन पत्र डाउनलोड करने का अंतिम अवसर दिया गया है.

 

हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को अलग से आवेदन में संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा. इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही