Search

 
 
 

SWAYAM MOOCs के लिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 20 मार्च तक बढ़ी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने जुलाई 2026 सेमेस्टर के लिए स्वयम (SWAYAM) MOOCs पाठ्यक्रमों की मांग-आधारित मैपिंग के लिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब उच्च शिक्षण संस्थान (HEIs) 20 मार्च 2026 तक अपने सुझाव जमा कर सकेंगे.
 

Lagatar Desk: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने जुलाई 2026 सेमेस्टर के लिए स्वयम (SWAYAM) MOOCs पाठ्यक्रमों की मांग-आधारित मैपिंग के लिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब उच्च शिक्षण संस्थान (HEIs) 20 मार्च 2026 तक अपने सुझाव जमा कर सकेंगे.

 

इससे पहले 2 मार्च 2026 को जारी पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से उपलब्ध SWAYAM पाठ्यक्रमों की सूची का परीक्षण कर 10 मार्च 2026 तक यूजीसी SWAYAM मैपिंग पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव देने को कहा गया था.

 

हालांकि संस्थानों से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मार्च 2026 कर दी गई है. यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से निर्धारित समय सीमा के भीतर UGC के ऑनलाइन मैपिंग पोर्टल https://eseva.ugc.ac.in/swayammapping/ के माध्यम से अपने सुझाव भेजने का आग्रह किया है.

 

यूजीसी ने कहा है कि SWAYAM पहल को मजबूत बनाने के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है और इसमें सभी उच्च शिक्षण संस्थानों का सहयोग अपेक्षित है. इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही