Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची महिला कॉलेज की संस्थापक सिल्विया बागे को दी गई अंतिम विदाई

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने जताया शोक Ranchi : रांची महिला कॉलेज की संस्थापक, कांग्रेस नेत्री सह पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे को रविवार को मिट्टी दी गयी. शनिवार सुबह उनका निधन हो गया था. इससे पहले शिक्षाविद सिल्विया बागे का पार्थिव शरीर रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची लाया गया. यहां पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ अर्पित किया. मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. पुष्पांजलि देने के बाद दिवंगत नेत्री के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया. इसके बाद सिल्विया बागे को जीईएएल चर्च के सिरम टोली कब्रिस्तान में सुबह 11 बजे दफन किया गया. इस दौरान उनके पुत्र संजीव बागे ने सबसे पहले मिट्टी दी. उसके बाद मौके पर उपस्थित तमाम लोगों ने बागे को मिट्टी दी. कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे का निधन न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि सामाजिक राजनीतिक जीवन में उनका योगदान विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेजों के स्थापना के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा. बता दें कि सिल्विया बागे 1986 से 1998 तक दो बार विधान पार्षद रहीं थी. वे कांग्रेस की प्रख्यात नेता सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. सुशील कुमार बागे की धर्म पत्नी थी. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे का निधन न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. राजेश ठाकुर ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. वहीं, मंत्री आलमगीर आलम ने भी पूर्व विधान पार्षद के निधन पर शोक जताया. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही