Search

 
 
 

लातेहार : मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक : डीसी

 
Latehar : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को डीसी गरिमा सिंह ने समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह से कोषांग द्वारा अब तक किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी ली. उप विकास आयुक्त ने बताया कि स्वीप कैलेंडर के तहत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे. लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया कैंपेन, प्रभातफेरी, जिंगल, कॉन्सर्ट, प्रतियोगिता आदि करायी जाएगी. इस कार्य में जिला प्रशासन सभी सरकारी, गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा. डीसी ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों को गति देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वीप का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है. मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है. इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें. डीसी ने कहा कि जिस भी बूथ में कम वोटिंग प्रतिशत रहती है, वहां स्वीप द्वारा जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. उन्होंने यूनिक, इनोवेटिव कार्य योजना बनाकर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को आयोजित कर आम लोगों को मताधिकार के महत्व को बताने का निर्देश दिया. डीसी ने स्कूल और कॉलेज में स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया. सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को बूथ अवेयरनेस ग्रुप गठित करने और अपने–अपने स्तर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबों की भूमिका एवं सहभागिता महत्वपूर्ण है. बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह, पशुपालन पदाधिकारी देवनाथ चौरसिया समेत अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : 56">https://lagatar.in/tmc-leader-shahjahan-sheikh-absconding-for-56-days-arrested/">56

दिन से फरार TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार, आज बशीरहाट कोर्ट में पेश करेगी बंगाल पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही