Search

 
 
 

लातेहार : भंडारा के साथ काली मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव संपन्न

 
Latehar:  शहर के मेन रोड स्थित प्राचीन देवी पंडप सह काली मंदिर के 12वें वार्षिकोत्सव का दो दिवसीय अनुष्ठान बुधवार को विशाल भंडारा के साथ संपन्न हो गया. इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, निवर्तमान वार्ड पार्षद संयुक्ता कुंवर, समाजसेवी प्रमोद प्रसाद सिंह, सुशील कुमार अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, राजेंद्र प्रसाद शौंडिक, शत्रुघ्न प्रसाद व मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर भंडारा का उदघाटन किया. इससे पहले नौ कन्याओं का पूजन किया गया. मौके पर बतौर यजमान विपिन ठाकुर सप्तनीक शामिल थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण अनिल मिश्रा व नरेंद्र मिश्रा ने किया. इसे भी पढ़ें-माफिया">https://lagatar.in/mafia-mukhtar-ansari-sentenced-to-life-imprisonment-in-fake-arms-license-case-fine-of-two-lakhs/">माफिया

मुख्तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आजीवन कारावास की सजा, दो लाख का जुर्माना

धार्मिक आयोजनों से आती है सुख और समृद्धि : पूनम देवी

इस अवसर पर जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है. ऐसे आयोजन से समाज में आपसी सौहार्द बढ़ता है. भंडारा में लातेहार समेंत आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया. संध्या में महाआरती की गयी. आयोजन को सफल बनाने में गोपाल चौरसिया, राजू अग्रवाल, गुंजन चौरसिया, राजेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, दिलीप ठाकुर, चंदशेखर ठाकुर, सागर कुमार, प्रभाता ठाकुर, पवन कुमार, आशीष कुमार, गजेंद्र प्रसाद, जया कुमारी व कंचन कुमारी समेंत मंदिर के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 12 वें वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने एवं तन, मन व धन से सहयोग करने पर नगर वासियों का आभार प्रकट किया है. उन्होने कहा कि बिना सामूहिक सहयोग के कोई कार्यक्रम सफल नहीं हो पाता है. लातेहार में धार्मिक आयोजनों में नगर वासियो का अपूर्व सहयोग प्राप्त होता है. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-commissioner-bal-kishun-munda-took-charge/">मेदिनीनगर

: कमिश्नर बाल किशुन मुंडा ने संभाला पदभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही