Search

 
 
 

लातेहार : सोमेश्वर साईं मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव, 3 दिनों तक होगा धार्मिक अनुष्ठान

 
Latehar: शहर के लघु सिंचाई विभाग परिसर स्थित सोमेश्वर साईं मंदिर के 12 वें वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 11 फरवरी को कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ. स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने पूजा अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया. मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, अधिवक्ता संजय कुमार व संतोष रंजन समेत कई लोग मौजूद थे. विधायक ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है. नयी चेतना व ऊर्जा का संचार होता है. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकली और शहर के बाइपास रोड होते हुए औरंगा नदी तट पहुंची. यहां कलशों में नदी का पवित्र जल भरा गया. मौके पर बतौर यजमान के रूप में मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद शौंडिक सप्त्नीक मौजूद थे. इसके बाद कलश यात्रा शहर के मुख्य पथ होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची. इसे भी पढ़ें-हाई">https://lagatar.in/job-was-not-given-even-after-high-courts-instructions-ranjit-kumar-had-selected-as-para-teacher/">हाई

कोर्ट के निर्देश के बाद भी नहीं लगी नौकरी, पारा शिक्षक चयनित हुए थे रंजीत कुमार

13 फरवरी को हवन के साथ पूर्णाहुति

मंदिर परिसर में कलशों की स्थापना कर पूजा अर्चना शुरू की गयी. महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद शौंडिक ने बताया कि 12 फरवरी को मंदिर परिसर मे वेदी पूजन किया जायेगा. जबकि 13 फरवरी को हवन व पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उन्होने सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है. मौके पर विजय प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मध्य">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-madhya-pradesh-congress-remembers-villages-poor-and-farmers-during-elections/">मध्य

प्रदेश में बोले पीएम मोदी,  कांग्रेस को चुनाव के समय गांव, गरीब और किसान याद आते हैं …
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही