Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रक्तदान शिविर में किया गया 22 यूनिट रक्त संग्रह

Latehar : जिले के बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपाली भगत, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी व सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र प्रसाद सिंह ने सयुंक्त रूप से भारत माता व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है. आप के द्वारा किये गये रक्तदान से किसी व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है. प्रखंड प्रमुख उर्मिला ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ्य मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए. शिविर में कुल 22 युनिट रक्त संग्रह किया गया. इससे पहले अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक कुमार नवनीत व उज्जवल शुक्ला ने अतिथियों के बीच अभाविप की वार्षिक डायरी भेंट की. रक्तदान करने वालों में आशीर्वाद कुमार, अभिषेक कुमार, निखिल कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, बिट्टू कुमार सिंह, अरुण प्रजापति, रवि कुमार महलका, रवि शंकर सिन्हा, नवीन कुमार, विकास कुमार, विष्णु पासवान, अमर कुमार लाल, अमन प्रेम, पंकज कुमार पांडेय, शिवम सिंह, विनोद कुमार यादव, रामकुमार साहू, कृष्णा प्रसाद, गौरव कुमार सिन्हा, विवेक यादव व राजेश कुमार का नाम शामिल है. शिविर के आयोजन में अभिषेक कुमार अनुभव सिंह, जन्मजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, आशीर्वाद कुमार, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार सिंह व चंदन कुमार, सुरेंद्र बड़ाईक, निरंजन कुमार व पूनम खलखो का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें–बोकारो">https://lagatar.in/durga-puja-included-in-unescos-ich-list-today-a-special-ceremony-at-the-indian-museum-in-kolkata/">बोकारो

: चोरी के 5 बाइक के साथ 3 चोर गिरफ्तार   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही