Search

 
 
 

लातेहार: निकाय चुनाव में अध्यक्ष के लिए 3 व वार्ड पार्षद के लिए 21 प्रत्यााशियों ने किया नामांकन

नगर निकाय चुनाव में 3 फरवरी मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों और वार्ड पाषर्द के लिए 21 प्रत्यारशियों ने अपना नामांकन पर्चा भरा. अध्यक्ष पद के लिए राजद समर्थित प्रत्याशी मिलायानी कुजूर, वैजयंती देवी तथा सु़रजदेव भगत ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
 

Latehar: नगर निकाय चुनाव में 3 फरवरी मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों और वार्ड पाषर्द के लिए 21 प्रत्यारशियों ने अपना नामांकन पर्चा भरा. अध्यक्ष पद के लिए राजद समर्थित प्रत्याशी मिलायानी कुजूर, वैजयंती देवी तथा सु़रजदेव भगत ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 

 

वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्या 1 से नसरूद्दीन मियां, माला देवी व अहमद अंसारी, वार्ड संख्या 2 से अर्पणा सिंह, वार्ड संख्या 3 से अनिता देवी व वर्षा कुमारी, वार्ड संख्या 4 से सद्दाम हुसैन व अंकित कुमार यादव, वार्ड संख्या 5 से सब्बू परवीन ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन किया. जबकि वार्ड संख्या 6 से सुनिता देवी, वार्ड संख्या 7 से मनोज कुमार दास व भुनेश्वर राम, वार्ड संख्या 10 से धीरज कुमार पासवान ने उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की के समक्ष अपना नामांकन पर्चा जमा किया.

 

 

वार्ड संख्या 12 से मुस्तरी बीबी, शंकर राम व मो. रिजवान, वार्ड संख्या 13 से मनीता देवी, अमन तिक्का व प्रतिमा खलखों तथा वार्ड संख्या 14 से तरसीला कुजूर व वार्ड संख्या 15 से सुनीता गुप्ता ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही