Search

 
 
 

गिरिडीह: मेयर पद के लिए डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, बनारसी दास, फूल देवी, अनील दास ने किया नामांकन

नगर निगम चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया के 5वें दिन मंगलवार को मेयर पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. अब तक मेयर पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं. आज डॉ. शैलेन्द्र चौधरी के अलावा बनारसी लाल दास, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी फूल देवी व अनील कुमार दास अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी विजय सिंह बिरूवा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.
 

Giridih: नगर निगम चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया के 5वें दिन मंगलवार को मेयर पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. अब तक मेयर पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं. आज डॉ. शैलेन्द्र चौधरी के अलावा बनारसी लाल दास, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी फूल देवी व अनील कुमार दास अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी विजय सिंह बिरूवा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.

Uploaded Image

नामांकन से पूर्व डॉ. शैलेंद्र चौधरी के साथ महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महादेव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साव, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, रंजीत बरनवाल समेत कई भाजपाई मौजूद थे. 

Uploaded Image

भाजपाईयों के अलावा अपने समर्थकों के साथ डॉ. शैलेन्द्र चौधरी शहर में रोड शो करते हुए पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय पहुंचे और नामांकन भरा. पर्चा दाखिल करने के बाद डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने भाजपा में दो फाड़ होने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी का समर्थन मिला है. जिससे उनका उत्साह ज्यादा बढ़ गया है. कहा कि चुनाव जीतने के बाद निगम क्षेत्र के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे.

 

डॉ. चौधरी के अलावा बनारसी लाल दास, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी फूल देवी व अनील कुमार दास ने नामंकन पर्चा दाखिल करने के बाद नगर निगम क्षेत्र के विकास करने के दावे किए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही