Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है.
अब अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर संशोधित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
संशोधित महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं-
ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन, परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो-हस्ताक्षर अपलोड एवं आवेदन पत्र प्रिंट की अंतिम तिथि: 17 फरवरी 2026 (मध्य रात्रि तक)
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction) की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026 (मध्य रात्रि तक)
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

