Search

 
 
 

नगर निगम चुनाव: मेदिनीनगर से मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए नामांकन का सिलसिला तेज हो गया है. मंगलवार को अलग-अलग दलों और पृष्ठभूमि से जुड़े 6 प्रत्याशियों ने समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने से पहले प्रत्याशियों ने सभा का भी आयोजन किया. इस दौरान प्रत्याशी विभिन्न मंदिरों में माथा टेकते भी नजर आए.
 

Palamu: जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए नामांकन का सिलसिला तेज हो गया है. मंगलवार को अलग-अलग दलों और पृष्ठभूमि से जुड़े 6 प्रत्याशियों ने समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने से पहले प्रत्याशियों ने सभा का भी आयोजन किया. इस दौरान प्रत्याशी विभिन्न मंदिरों में माथा टेकते भी नजर आए. उम्मीदवारों के नामांकन रैली में गाजे-बाजे की शोर सुनाई दी और समर्थक नारे लगाते रहे.

 

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की किन्नर समाज की पहली महिला प्रत्याशी आयशा सिंह ने समाहरणालय पहुंचकर एसी कुंदन कुमार के समक्ष मेयर पद के लिए अपना नामांकन किया.

Uploaded Image

वहीं पूर्व मंत्री के.एन त्रिपाठी की बेटी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला कुमारी, युवा कांग्रेस नेता जीशान खान, मुन्ना खान आदि मौजूद रहे. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में क्षेत्र का कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ है और भोली-भाली जनता को केवल गुमराह किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो बिजली, पानी, सड़क और नाली जैसी बुनियादी समस्याओं से लोगों को निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी.

Uploaded Image

इधर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने समाहरणालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान जेएमएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. समर्थकों ने शहर में विशाल रैली निकालते हुए समाहरणालय पहुंचकर नामांकन कराया. पूनम सिंह ने दावा किया कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत तय है. उन्होंने कहा कि चुने जाने पर पानी, सड़क और नाली की समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

Uploaded Image

वहीं पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह की पत्नी रिंकू सिंह ने भी मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. वह ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों की भीड़ संग समाहरणालय पहुंचीं. रिंकू सिंह ने कहा कि उनके पति के कार्यकाल में जो विकास कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करना उनका लक्ष्य होगा.

Uploaded Image

भाजपा कार्यकर्ता मीना गुप्ता ने भी अपने समर्थकों के साथ मेयर पद के लिए नामांकन पर्चा भरा. उन्होंने पूर्व मेयर अरुणा शंकर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में केवल भोली-भाली जनता को गुमराह किया गया है.

Uploaded Image

इसके अलावा जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी आयशा किन्नर, जानकी ओझा एवं पुष्पा कुमारी ने भी मंगलवार को मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

 

नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों ने जनसमर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है. सोमवार को पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को बचे प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं.

 

पार्षद प्रत्याशियों ने भी भरा पर्चा 

इधर निगम क्षेत्र में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन का दौर तेज हो गया है. मंगलवार को विभिन्न वार्डों से दर्जनों प्रत्याशियों ने समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इनमें मुख्यतः वार्ड संख्या 15 से मिनी सिंह, वार्ड 24 से अभिजीत प्रताप देव, वार्ड संख्या 16 से शिरीन पुष्पलता, वार्ड संख्या 22 से मनोज सिंह, वार्ड संख्या 12 से अनूप सिंह, वार्ड संख्या 9 से अहिल्या देवी, वार्ड संख्या 24 से राज कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या 18 से विवेका त्रिपाठी, वार्ड संख्या 20 से सपना देवी एवं वार्ड संख्या 21 से सीटू गुप्ता ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन किया. इसके अलावा अन्य कई वार्डों से भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. नगर निगम चुनाव को लेकर सभी वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही