Search

 
 
 

रांची: वार्ड 6 बांधगाड़ी में गंदगी, शौचालय व खराब सड़कों से हो रही लोगों को परेशानी

वार्ड 6 बांधगाड़ी में बुनियादी सुविधाओं का हाल बदहाल बना हुआ है. यहां के लोगों को आज भी शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के लिए रोजाना दस रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.
 

Ranchi : वार्ड 6 बांधगाड़ी में बुनियादी सुविधाओं का हाल बदहाल बना हुआ है. यहां के लोगों को आज भी शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के लिए रोजाना दस रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. 

 

स्वच्छता अभियान और सरकारी योजनाओं के दावों के बावजूद स्थानीय निवासियों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. वार्ड 6 में लगाए गए पानी टंकी भी खराब पड़ा हुआ है. पानी का नल भी टुटा हुआ है. बोरिंग भी खराब है.

 

वार्ड में सड़क, नाली और पेयजल की समस्या आम हो चुकी है. कई इलाकों में कच्ची सड़क और जाम नालियों के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

 

बारिश में कई बार लोगों के घरों में सांप बिच्छु भी घुस चुके है. स्थानीय लोगों ने कहा कि नाली की साफ-सफाई की कई बार मांग किए है. बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है.

 

इतना ही नहीं, आवास योजना का लाभ भी कई जरूरतमंद परिवारों तक नहीं पहुंच पाया है. मजबूरी में लोग आज भी मिट्टी के मकानों में रहने को विवश हैं.

 

बरसात के मौसम में इन मकानों में पानी घुसने और दीवार गिरने का खतरा बना रहता है. जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही