Search

रांची : टीबी कार्यक्रम प्रशिक्षण आयोजित, स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई जांच की ट्रेनिंग

Ranchi: मंगलवार को रांची के सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार कक्ष में टीबी कार्यक्रम से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण में प्रयोगशाला प्रावैधिक और वरिष्ठ प्रयोगशाला प्रावैधिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने की.
 
प्रशिक्षण में डॉ. एस. बास्की, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, राकेश कुमार राय, DPC और जिले के अन्य जिला स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे. प्रशिक्षण का उद्देश्य टीबी के ग्रसित लोगों का अधिक से अधिक जांच करना और जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था. प्रशिक्षण राज्य से आए मिस्टर रूपेश कुमार, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और रविन्द्र कुमार, EQA माइक्रोबायोलॉजिस्ट द्वारा दिया गया.

प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से दो-दो LT और ISTLS को आमंत्रित किया गया था. सिविल सर्जन रांची ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए टीबी मुक्त पंचायत बनाने और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया. डॉ. एस. बास्की ने सभी को समय पर NIKSHAY पोर्टल पर डेटा अपलोड करने और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया.

दो दिवसीय प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों ने टीबी रोगियों के शीघ्र निदान और प्रभावी उपचार पर विशेष ध्यान देने की तकनीकें सीखी. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से जिले में टीबी नियंत्रण में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही