Search

बीजेपी एसटी मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने भरा नामांकन, मेयर चुनाव हुआ दिलचस्प

Ranchi: नगर निकाय चुनाव को लेकर राजधानी में सियासी माहौल गर्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने जहां रोशनी खलखो को मेयर पद का अधिकृत उम्मीदवार बनाया है, वहीं पार्टी के एसटी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सह कार्यालय मंत्री राजेंद्र मुंडा ने मंगलवार को समाहरणालय बी ब्लॉक पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया.
 
नामांकन के बाद राजेंद्र मुंडा ने कहा कि उन्होंने मेयर पद के लिए पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य रांची को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है. साथ ही शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने का भी उन्होंने वादा किया. राजेंद्र मुंडा ने दावा किया कि वह जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा.

वहीं मेयर पद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता देवीदयाल मुंडा, प्रवीण कच्छप, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप और संजय टोप्पो समेत कई उम्मीदवारों भी नामांकन दाखिल किए है.कई नए चेहरों के मैदान में उतरने से मेयर चुनाव और ज्यादा दिलचस्प हो गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही