Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निकाय चुनाव: धनबाद में बढ़ी चुनावी सरगर्मी,  वार्ड पार्षद के 76 नामांकन पत्र बिके

नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं. मंगलवार को महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्रों की खरीद को लेकर प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही. आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को महापौर पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद पद के लिए 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं. मंगलवार को महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्रों की खरीद को लेकर प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही. आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को महापौर पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद पद के लिए 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.


वार्डवार नामांकन पत्रों की बिक्री पर नजर डालें, तो वार्ड 1 से 5 तक में 5, वार्ड 6 से 10 तक में 14, वार्ड 11 से 15 तक में 8, वार्ड 16 से 20 तक में 4, वार्ड 21 से 25 तक में 1, वार्ड 26 से 30 तक में 2, वार्ड 31 से 35 में तक 8, वार्ड 36 से 40 तक में 8, वार्ड 41 से 45 तक में 11, वार्ड 46 से 50 तक में 11 तथा वार्ड 51 से 55 तक में 4 नामांकन पत्रों की बिक्री दर्ज की गई.


अब तक की कुल स्थिति पर नजर डालें तो महापौर पद के लिए मंगलवार तक कुल 46 नामांकन पत्र बिक चुके हैं और वार्ड पार्षद पद के लिए 652 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है. वार्डवार कुल बिक्री में वार्ड 1 से 5 तक 69, वार्ड 6 से 10 तक 14, वार्ड 11 से 15 तक 50, वार्ड 16 से 20 तक 41, वार्ड 21 से 25 तक 47, वार्ड 26 से 30 तक 65, वार्ड 31 से 35 तक 52, वार्ड 36 से 40 तक 43, वार्ड 41 से 45 तक 46, वार्ड 46 से 50 तक 77 तथा वार्ड 51 से 55 तक 78 नामांकन पत्र शामिल हैं. 


जिला प्रशासन ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित है. प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. 6 फरवरी को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे. वहीं 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे.

 

मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी. समाहरणालय में हर दिन बढ़ती भीड़ और नामांकन पत्रों की बिक्री से स्पष्ट है कि इस बार चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक और कड़ा होने वाला है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही