Search

 
 
 

धनबाद: उप विकास आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

जिले में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुरुआत के साथ ही प्रशासन ने व्यवस्थाओं की निगरानी तेज कर दी है. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों एवं एक हैचरी यूनिट का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
 

Dhanbad: जिले में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुरुआत के साथ ही प्रशासन ने व्यवस्थाओं की निगरानी तेज कर दी है. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों एवं एक हैचरी यूनिट का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

उप विकास आयुक्त पहुंचे परीक्षा केंद्र

उप विकास आयुक्त ने सबसे पहले उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, गोसाईंडीह तथा उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, प्रधानखंता पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल, शौचालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की. संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए.

 

तैनात शिक्षकों, कर्मियों को दिए निर्देश  

उन्होंने परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षकों व कर्मियों से बातचीत की और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए. 

Uploaded Image

‘सोनाली ब्रीड’ हैचरी का लिया जायजा

विद्यालय निरीक्षण के बाद उप विकास आयुक्त बलियापुर प्रखंड अंतर्गत जगदीश पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित ‘सोनाली ब्रीड’ हैचरी यूनिट पहुंचे. यहां उन्होंने हैचरी यूनिट का मुआयना किया. उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, रख-रखाव, साफ-सफाई और संचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के सुझाव दिए.

 

 नियमित मॉनिटरिंग रहेगी जारी

इस दौरान उन्होंने जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के अधिकारियों से चर्चा कर हैचरी यूनिट को सशक्त बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की संभावनाओं का आकलन किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी ताकि जिले में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त के साथ डीपीएम, जेएसएलपीएस, बीपीएम, जेएसएलपीएस सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही