Search

 
 
 

रांचीः शिक्षा सचिव का सख्त निर्देश, बोर्ड परीक्षा में ‘जीरो फेलियर’ का लक्ष्य

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बैठक में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तथा पीएमश्री विद्यालयों में बजटीय गतिविधियों के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई.
 

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बैठक में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तथा पीएमश्री विद्यालयों में बजटीय गतिविधियों के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई.

 

‘इनोवेटिव एप्रोच’ अपनाए

शिक्षा सचिव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में एक भी छात्र अनुत्तीर्ण न हो, इसके लिए सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्रभावी रेमिडियल कक्षाएं संचालित की जाएं और ‘इनोवेटिव एप्रोच’ अपनाई जाए. उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा.

 

363 पीएमश्री स्कूलों का होगा निरीक्षण

बैठक के दौरान पीएमश्री विद्यालयों की समीक्षा करते हुए सचिव ने बताया कि राज्य के 363 पीएमश्री विद्यालयों का शीघ्र ही राज्यस्तरीय टीम निरीक्षण करेगी. साथ ही सभी पीएमश्री विद्यालयों को 28 फरवरी तक 21 निर्धारित वर्गों में न्यूनतम 75 प्रतिशत से अधिक स्कोर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

खूंटी जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोटिस

बजटीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सचिव ने खूंटी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को ‘शोकॉज नोटिस’ जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही 17 फरवरी से सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाए जाने का सख्त निर्देश भी दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही