Search

 
 
 

रांची निगम चुनाव : रमा खलखो ने मेयर पद के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद

रांची नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब अपने चरम पर है. इसी कड़ी में आज झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलखो ने अपना नामांकन दाखिल किया.
 

Ranchi :  रांची नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब अपने चरम पर है. इसी कड़ी में आज झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलखो ने अपना नामांकन दाखिल किया.

 

वह सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली प्रदर्शन कर रांची स्थित समाहरणालय पहुंचीं और मेयर पद के लिए अपना पर्चा भरा. इस दौरान समाहरणालय परिसर के बाहर और भीतर बड़ी संख्या में समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने रमा खलखो के समर्थन में नारे लगाए और जीत का भरोसा जताया. 

 

आज रांची नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रमा ख़लको जी के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की।जनसेवा, विकास और समावेशी रांची के निर्माण के उनके मजबूत संकल्प को सफलता मिले, यही मंगलकामना है।

विश्वास है कि संगठन की शक्ति और… pic.twitter.com/nZQQraShBe

— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) February 3, 2026

 

नामांकन में कई बड़े चेहरे रहे मौजूद

नामांकन प्रक्रिया के दौरान रमा खलखो के साथ कांग्रेस पार्टी के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और मांडर विधायक सह मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहे. 

 

इन दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस इस बार मेयर पद के चुनाव में पूरी ताकत झोंकने को तैयार है. बड़े नेताओं ने रमा खलखो के पिछले अनुभवों और उनके कार्यकाल के कार्यों को जनता के बीच ले जाने की बात कही. 

 

आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाना उद्देश्य : रमा खलखो

नामांकन दाखिल कर जब रमा खलखो बाहर निकलीं, तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. पूरे समाहरणालय क्षेत्र में खुशी और जश्न का माहौल बना रहा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि रमा खलखो के मैदान में आने से पार्टी की स्थिति काफी मजबूत हुई है.

 

मीडिया से बातचीत करते हुए रमा खलखो ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य रांची को एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाना है, जिसमें जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके. 

 

रांची को बेहतर, प्रगतिशील व जनहितकारी नेतृत्व मिलेगा : मंत्री दीपिका

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर नामांकन का पोस्ट साझा किया है. उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा कि आज रांची नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष  रमा खलको जी के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की..

 

जनसेवा, विकास और समावेशी रांची के निर्माण के उनके मजबूत संकल्प को सफलता मिले, यही मंगलकामना है. उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की शक्ति और जनता के सहयोग से रांची को एक बेहतर, प्रगतिशील और जनहितकारी नेतृत्व मिलेगा. 

 

आज रांची नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रमा ख़लको जी के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की।जनसेवा, विकास और समावेशी रांची के निर्माण के उनके मजबूत संकल्प को सफलता मिले, यही मंगलकामना है।

विश्वास है कि संगठन की शक्ति और… pic.twitter.com/nZQQraShBe

— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) February 3, 2026

 

जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनाव मैदान में साथ : मंत्री शिल्पी

वहीं  मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी रमा खलखो को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो जी ने मेयर पद के लिए आज अपना नामांकन किया है.

 

रमा खलखो जी, रांची नगर निगम में मेयर के तौर पर अपनी कार्य कुशलता , क्षमता , आत्मीयता और विकास की प्राथमिकता को साबित कर चुकी है. हम सभी समर्थक उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव मैदान में साथ है. एक बार फिर जनता के समर्थन और आशीर्वाद से भारी मतों से इनकी जीत सुनिश्चित होगी. 

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रमा खलखो जी ने मेयर पद के लिए आज अपना नामांकन किया है . श्रीमती रमा खलखो जी, रांची नगर निगम में मेयर के तौर पर अपनी कार्य कुशलता , क्षमता , आत्मीयता और विकास की प्राथमिकता को साबित कर चुकी है . हम सभी समर्थक… pic.twitter.com/I89w092XaX

— Shilpi Neha Tirkey (@ShilpiNehaTirki) February 3, 2026

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही