Search

 
 
 

नगर निकाय चुनाव: धनबाद में महापौर पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में दिनभर राजनीतिक सरगर्मी और हलचल देखने को मिली.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में दिनभर राजनीतिक सरगर्मी और हलचल देखने को मिली. महापौर पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो व सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 

 

नामांकन के दौरान कई प्रत्याशी सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस और रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचे. समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाया जिससे पूरे परिसर में चुनावी उत्साह साफ नजर आया.

Uploaded Image

प्रत्याशियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जीत मिलने पर धनबाद के चौमुखी विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी.

Uploaded Image

वहीं, नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. समाहरणालय के प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

Uploaded Image

प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की प्रवेश से पहले जांच की गई तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि चुनाव कार्य पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.

 

महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में मोहम्मद परवेज खान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, पुष्पा कुमारी और अमित अग्रवाल शामिल हैं. सभी ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया.

 

प्रशासन के अनुसार निर्धारित तिथि तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों का निस्तारण और वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी. 

 

बता दें कि नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और महापौर पद के लिए मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही