Search

 
 
 

धनबाद: अधिवक्ताओं का हड़ताल छठे दिन भी जारी, कोर्ट परिसर में 6 फीट का रास्ता बनाने का काम शुरू

जिला कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा. लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच जिला प्रशासन ने 6 फीट चौड़ा रास्ता देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. लेकिन अधिवक्ता इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं.
 

Dhanbad: जिला कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा. लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच जिला प्रशासन ने 6 फीट चौड़ा रास्ता देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. लेकिन अधिवक्ता इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं.

Uploaded Image
मंगलवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. जेसीबी मशीन की मदद से कोर्ट परिसर के पास बनी एक दुकान को आंशिक रूप से हटाकर रास्ता बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई. प्रशासन का कहना है कि आमजनों और अधिवक्ताओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए यह पहल की गई है.

 

हालांकि बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रशासन ने पहले 16 फीट चौड़ा रास्ता देने का आश्वासन दिया था. साथ ही अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही गई थी. लेकिन अब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. अधिवक्ताओं का स्पष्ट कहना है कि केवल 6 फीट का रास्ता उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं है. 

 

वकीलों ने कहा कि संकरे रास्ते से कोर्ट आने-जाने वाले लोगों, वाहनों और आपात स्थिति में एंबुलेंस या अन्य वाहनों को परेशानी होगी. इसी कारण उन्होंने फिलहाल हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि वे सभी अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे. रणनीति के अनुसार ही आंदोलन को लेकर अगला कदम उठाया जाएगा. कोर्ट परिसर में चल रहे इस विवाद को लेकर प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता की संभावना भी जताई जा रही है ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही