Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक समेत जिले की 3 खबरें

Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की एक बैठक समाहरणाय के सभागार में हुई. बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव एवं मवेशियों की मौत, डोभा, नदी, जलाशयों में डूबने एवं सर्पदंश से हुई मौतों से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जांच एवं सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्ताव को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-young-men-and-women-caught-from-sakchi-lodge-were-handed-over-to-their-relatives-fir-will-be-lodged-against-the-lodge-operator/">जमशेदपुर

: साकची लॉज से पकड़े गए युवक-युवती परिजनों को सौपे गए, लॉज संचालक पर दर्ज होगी प्राथमिकी
दूसरी खबर

डीसी ने जिला पंचायत शाखा की योजनाओं की समीक्षा की

डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में पंचायत शाखा से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई. उपायुक्त ने 15वीं वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीसी ने जिला परिषद तथा पंचायत समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त राशि के विरुद्ध किए गए खर्च की समीक्षा किया. उन्होंने प्रावधानों के अनुसार राशि खर्च करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दीपाली भगतग व सभी प्रखंडों के बीडीओ, जिला समन्वयक, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :प्रो">https://lagatar.in/prof-hc-verma-gave-tips-to-make-studies-interesting/">प्रो

एचसी वर्मा ने पढ़ाई को रोचक बनाने के दिए टिप्स
तीसरी खबर

मगध कोल परियोजना में कन्वेयर बेल्ट का उद्घाटन

Balumath (Latehar) :  प्रखंड के चमातू ग्राम में सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोल परियोजना में कन्वेयर बेल्ट का उदघाटन किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, बालूमाथ अंचलाधिकारी आफताब आलम, एनटीपीसी के पदाधिकारी एम खान, बालूमाथ प्रखंड के उप प्रमुख कामेश्वर राम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर इसका उदघाटन किया. एनटीपीसी के पदाधिकारी खान ने बताया कि कन्वेयर बेल्ट लगने से कोयला एनटीपीसी व कोयला साइडिंग में आसानी से पहुंचाया जाएगा. ट्रांसपोर्टिंग से कोयला पहुचाने से ग्रामीण धूल एवं सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है. कन्वेयर बेल्ट से कोयला ले जाने से कंपनी व पावर प्लांट को कोयला सस्ते दामों में मिलेगी. एसडीएम शेखर कुमार ने कहा कि कन्वेयर बेल्ट लगने से कोलियरी क्षेत्र के आसपास विस्थापित व प्रभावित लोगों को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी. लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही