Search

 
 
 

लातेहारः अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर व चिप्स लोड हाइवा जब्त‍

पहली कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) नदीम शफी के नेतृत्व में की गई.  वाहन चेकिंग के दौरान तुबेद गांव के पास चिप्स लदा एक टीपर वाहन को रोका गया.  वाहन चालक चिप्स से संबंधित कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सका.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. प्रशासन व पुलिस की टीम ने शनिवार को अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बालू लदे तीन ट्रैक्टर व चिप्स लदा एक टीपर वाहन (हाइवा) जब्त किया. पहली कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) नदीम शफी के नेतृत्व में की गई.  वाहन चेकिंग के दौरान तुबेद गांव के पास चिप्स लदा एक टीपर वाहन को रोका गया.  वाहन चालक चिप्स से संबंधित कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद टीपर को जब्त कर लिया गया.


 दूसरी कार्रवाई खान निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार के नेतृत्व में हुई. खान निरीक्षक ने तुबेद नदी से अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा और उन्हें जब्त कर लिया. जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों व चिप्स लदे हाइवा को तुबेद पिकेट प्रभारी को सौंप दिया गया. तीसरी कार्रवाई सीओ नंदकुमार राम के नेतृत्व में की गई. उन्होंने शहर के माको मोड़ के पास अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. इस मामले में ट्रैक्टर मालिक अशोक यादव उर्फ टाइगर के खिलाफ लातेहार थाना में मामला दर्ज किया गया है.  डीएमओ नदीम शफी ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध बालू उत्खनन व परिवहन नहीं होने दिया जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही