Search

 
 
 

लातेहार : राजा मेदिनीराय की 394वीं जयंती मनायी गयी

 
Latehar: राष्ट्रीय अखिल भारतीय चेरो आदिवासी गण परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को राजा मेदिनीराय की 394 वीं जयंती बेतला नेशनल पार्क रोड के कुटमू चौक पर मनायी गयी. कार्यक्रम का प्रारंभ चौक स्थित राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर पूजा अर्चना एवं सरना ध्वजारोहण से किया गया. कार्यक्रम में गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पलामू, लातेहार व गढ़वा जिले से चेरो व आदिवासी समुदाय के अगुवा व धर्म गुरूओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजा मेदिनी राय के समय में दूध की नदियां बहा करती थी. समाज का हर वर्ग सुखी था. उन्होने अपनी प्रजा के लिए कई अमर कार्य किये. राजा मेदिनी राय ने समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलते थे. कार्यक्रम में राजा मेदिनीराय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के जनजातीय संकाय के संजय बारा ने कहा कि चेरो समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है. हर घर में शिक्षा का दीप जले ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष आशुतोष सिंह चेरो ने की. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-one-criminal-district-badar-three-will-have-to-mark-attendance/">रामगढ़

: एक अपराधी जिला बदर, तीन को लगानी होगी हाजिरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही