Search

 
 
 

लातेहार : मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

 
Latehar: जिला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से लातेहार थाना क्षेत्र के विभिन्न् इलकों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनायें सामने आ रही थी. इसी सूचना पर एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने सूरज कुमार उर्फ नटुआ (बानपुर, लातेहार) को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी अभिनव अंकुर सबिता मनी (20), राहुल कुमार उर्फ बेलफूटा (20), विवेक कुमार गुप्ता (20) व उमेश कुमार ठाकुर (22) को गिरफ्तार किया गया. इन चोरों की निशानदेही पर लातेहार थाना कांड संख्या 306/22 में दर्ज कांड में चोरी की गयी दो मोटरसाइकिल सदर थाना क्षेत्र के पोलिटेक्निक कॉलेज और कूरा ग्राम के बीच झांडि़यों से बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें– आप">https://lagatar.in/sir-you-are-sleeping-by-running-a-hitter-in-the-quilt-leaving-them-homeless-and-left-under-the-open-sky/">आप

रजाई में ह‍िटर चलाकर सो रहे ‘साहब’, इन्‍हें बेघर कर खुले आसमान के नीचे छोड़ा

मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ गयी थी घटना

थाना प्रभारी ने बताया कि सूरज कुमार उर्फ नटुआ पर लातेहार थाना में कुल चार एवं अभिनव अंकुर सविता मनी पर दो मामले दर्ज हैं. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी के अलावा पुअनि धमेंद्र कुमार महतो, गौरव सिह, मो शाहरूख, रोहित कुमार, सअनि नागेश्वर महतो के अलावा जिला पुलिस के जवान शामिल थे. पुलिस ने गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें– भाजपा">https://lagatar.in/followers-of-jainism-understand-bjps-ploy-center-did-not-withdraw-gazette-only-banned-illegal-activities/">भाजपा

की चाल समझें जैन धर्मावलंबी, केंद्र ने गजट वापस नहीं लिया,सिर्फ अवैध गतिविधियों पर रोक लगायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही