Search

 
 
 

लातेहार : आठवीं बोर्ड की परीक्षा संपन्न, 847 परीक्षार्थी हुए शामिल

 
Balumath, Latehar:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल की राज्य स्तरीय आठवीं बोर्ड की परीक्षा बालूमाथ स्थित परीक्षा केंद्र में शनिवार को कदाचार मुक्त संपन्न हो गयी. दो अलग अलग पालियों में आयोजित परीक्षा में 847 परीक्षार्थी शामिल हुए. केंद्र अधीक्षक सह प्राचार्या रूबी बानो ने बताया कि परीक्षा के लिए 855 छात्र पंजीकृत थे. जिसमें 7 अनुपस्थित रहे. पहली पाली में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, उरांव भाषा की परीक्षा संपन्न हुई. दूसरी पाली में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. इस परीक्षा केंद्र में मध्य विद्यालय झाबर, कन्या मध्य विद्यालय बालूमाथ, मध्य विद्यालय सेमर्सोत समेत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के 22 विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए. कदाचार मुक्त परीक्षा को संपन्न कराने में राजीव कुमार पांडेय, मो अख्तर सिद्दीक़ी, अनिल कुजूर, पंकज सिंह समेत 38 शिक्षक की भूमिका सराहनीय रहीं. इसे भी पढ़ें-निर्वाचन">https://lagatar.in/election-commission-announced-the-date-of-lok-sabha-elections-first-phase-on-19-april-counting-of-votes-on-4-june/">निर्वाचन

आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित की, पहला चरण 19 अप्रैल को, 4 जून को मतगणना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही