Search

 
 
 

लातेहारः कार, पिकअप व बाइक की टक्कर में 9 लोग घायल, एक रिम्स रेफर

मेदिनीनगर के कुछ लोग शादी समारोह में भाग लेने तिलैया गए थे. वहां से वे लोग कार पर सवार हो कर वापस लौट रहे थे. रास्ते में बारियातू थाना के ठीक सामने कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए विपरित दिशा से आ रही पिकअप वैन से टकरा गई.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार.

Latehar : लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गये. बारियातू थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया. वहीं, गंभीर रूप से घायल किशोर रूपलाल गंझू को रांची के रिम्स रेफर कर दिया.


जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर के कुछ लोग शादी समारोह में भाग लेने तिलैया गए थे. वहां से वे लोग कार पर सवार हो कर वापस लौट रहे थे. रास्ते में बारियातू थाना के ठीक सामने कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए विपरित दिशा से आ रही पिकअप वैन से टकरा गई. पिकअप वैन बारियातू बाजार जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गया और कार पर सवार पांच लोग घायल हो गये.

 


घायलों में सकलदेव भारती (60),  अनिल गिरी (40) राकेश गिरी (15), अमीत गिरी (12) व जलेश्वतर गिरी (12) शामिल हैं. पिकअप का चालक दीपक गुप्ताच भी घायल हो गया. वहीं, बाइक पर सवार तीन लड़के रूपलाल गंझू (15), सुनील कुमार (8) व राहुल कुमार (10) भी घायल हो गये. स्था1नीय लोगों व बारियातू पुलिस की मदद  से सभी घायलों को बालूमाथ सीएचसी पहुंया गया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार रूपलाल गंझू को बेहतर इलाज के लिए रिम्सर रेफर कर दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही