Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः ट्रेलर व टेंपो की टक्कर में 9 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

Latehar : मेदिनीनगर-रांची राष्ट्री य उच्चय पथ-75 पर गुरुवार को लातेहार जिले के घटना चंदवा के ब्रह्मणी गांव के पास सड़क दुर्घटना में  नौ यात्री घायल हो गये. सभी का इलाज लातेहार सदर अस्पंताल में कराया गया. घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जाती है. डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्रियो से भरे टेंपो को सामने से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में टेंपो चालक समेत  नौ लोग घायल हो गये. चालक रंजीत प्रसाद ने बताया कि वह लातेहार से सवारी लेकर चंदवा जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी. टेंपो पर सवार सभी यात्री सड़क पर गिर गए और टेंपो एक पेड़ से  जा टकराया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया. यहां डॉ  ऋषभ झा ने प्राथमिक इलाज किया.

घायलों में गुड़िया देवी (बारियातू), कलौती देवी, चरकू भुइयां (दोनों बारी, चंदवा), रोशन उरांव, सैलेश्वरी देवी (दोनों धनकारा, लातेहार), चालक रंजीत प्रसाद, ममता देवी (मैक्लुस्कीगंज), प्रतिमा देवी (हौलांग, मासियातू, बालूमाथ) शामिल हैं. गुड़िया, कलौती, रोशन, सैलेश्वरी, चरकू व चालक रंजीत प्रसाद को रिम्स रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई. थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि ट्रेलर के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही