Latehar : शहर के अमवाटीकर मोड़ पर सिनेमा हॉल के पास बुधवार की सुबह तकरीबन नौ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल जा रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु ग्राम निवासी समिता कुमारी के रूप में हुई है. इस हादसे में जितेंद्र भुईयां नाम का श्रमिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार, समिता कुमारी हर दिन अपने गांव के अन्य श्रमिकों के साथ काम करने लातेहार आती थी. बुधवार को भी वह अपनी बहन से पैदल काम करने के लिए लातेहार आ रही थी. इसी दौरान अमवाटीकर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पैदल चल रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसके बाद ट्रैक्टर सड़क से नीचे तकरीबन 10 फीट नीचे पलट गयी. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से जितेंद्र भुईयां (केड़ू, लातेहार निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह ट्रैक्टर में सवार था. स्थाानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

