Search

 
 
 

लातेहार : आम आदमी पार्टी का एक दिवसीय धरना, झारखंड को अकाल क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने की मांग

 
Latehar : जिले को अकाल क्षेत्र एवं भूमि का मिनी सर्वे कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में समारणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमोद कुमार पांडेय ने किया. धरना में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे और प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित थे. धरना को संबोधित करते हुए नरेंद्र चौबे ने कहा कि इस वर्ष पूरे झारखंड में अकाल की स्थिति है. उन्होने कहा कि सामान्य से भी कम बारिश होने के कारण इस वर्ष किसानों की खेती मारी गयी है. उन्होंने लातेहार जिला समेत पूरे झारखंड को अकाल क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने की मांग की. प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब झारखंड मे भी दिल्ली व पंजाब की तरह भ्रष्टाचार मुक्त आम आदमी पार्टी की सरकार होगी. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-bridge-over-the-usri-river-is-dilapidated-yet-the-vehicular-traffic-continues/">गिरिडीह

: उसरी नदी पर बने पुल हो चुका है जर्जर, फिर भी वाहनों का आवागमन जारी

डीसी को सौंपा ज्ञापन

जिला संयोजक ने कहा कि इस वर्ष लातेहार जिले में बारिश नहीं होने के कारण किसानों की खेती मारी गयी है. उन्होंने कहा कि जिले में कराये गये सर्वे में काफी गड़बड़ियां हैं. किसी की भूमि किसी और के खाते मे दर्ज हो गयी है. इसे लेकर आये दिन भूमि विवाद की घटना जिले में आती है. धरना के बाद आप पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. धरना में धर्मेंद्र पांडेय, लालजी सिंह और उज्जवल तिवारी समेत काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tenth-free-organ-transplant-and-caliper-transplant-camp-organized/">चाईबासा

: दसवां निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण व कैलिपर प्रत्यारोपण शिविर आयोजित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही