Chandwa : शहर से सटे अंम्बेडकर नगर निवासी तनवीर अहमद की बीस दिनों से गायब नाबालिग के मामले में चंदवा क्षेत्र के नेताओं नें संयुक्त ररूप से प्रेस वक्तव्य जारी कर पुलिस की शिथिलता और आरोपियों को गिरफ्तार कर छोड़ने का आरोप लगाया है. आरोप लगाने वालों में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, माकपा के वरिष्ठ नेता अयूब खान हैं. इनका आरोप है कि पीड़ित परिवार की ओर से बेटी की बरामदगी के लिए एसपी, डीएसपी से गुहार लगाने के बाद भी अबतक नाबालिग छात्रा की बरामदगी नहीं हो पाई है. यह एक गंभीर मामला है जिसमें पुलिस की लापरवाही साफ झलकती है. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-inauguration-of-ramcharit-manas-mahayagya-with-ganga-aarti/">गढ़वा
: गंगा आरती के साथ रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ
: गंगा आरती के साथ रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ