Search

 
 
 

लातेहारः नये साल को लेकर प्रशासन अलर्ट, 67 वाहनों का कटा ई-चालान

डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि डीसी के निर्देश पर नये साल को देखते हुए पिकनिक व दुर्घटना स्पॉहट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है. सोमवार को कुल 67 वाहन चालकों का ई-चालान काटा गया.
 

Latehar : लातेहार जिले में नये साल की खुमारी अभी से छाने लगी है. पर्यटन स्थंलों पर सैलानियों की भीड़ जुटने लगी है. पिछले रविवार को पिकनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जमकर मस्ती की. इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी अर्लट मोड में है. सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस व परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. पिकनिक स्पॉट व अन्य दुर्घटना संभावित स्पॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का ई-चालान काटा जा रहा है.


डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि डीसी के निर्देश पर नये साल को देखते हुए पिकनिक व दुर्घटना स्पॉहट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है. सोमवार को कुल 67 वाहन चालकों का ई-चालान काटा गया. उन्होंने बताया कि दिसंबर के आखिरी दिनों व जनवरी में पिकनिक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.  उन्होंकने दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की. नये साल में अक्सतर युवकों को शराब के नशे में वाहन चलाते देखा जाता है. डीटीओ ने युवाओं से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही