Search

 
 
 

लातेहारः प्रशासन ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर बुधवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान धर्मपुर चौक से परिसदन तक सड़क का अतिक्रमण कर लगाए गए ठेला, खोमचा व सब्जी बेचने वालों को वहां से हटाया गया.
 
सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों का चालान काटती टीम.

Latehar : लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों का अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर बुधवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान धर्मपुर चौक से परिसदन तक सड़क का अतिक्रमण कर लगाए गए ठेला, खोमचा व सब्जी बेचने वालों को वहां से हटाया गया.

 


पोस्टआफिस व धर्मपुर मार्कट कांप्लेक्स के पास भी अभियान चलाया गया. समाहरणालय मोड़ के पास सड़क पर जहां-तहां खड़े टेंपो व चार पहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. वाहनों के  नंबर नोट किये गये और चेतावनी दी गई कि अवैध रूप से दुबारा पार्किंग करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. अभियान में सिटी मैनेजर राजकुमार वर्मा, रेवेन्यूह इंस्पेाकटर पिेंटू कुमार, लेखापाल राहुल कुमार सहित होम गार्ड के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही