Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : चोरी होने के बाद अब तक नहीं लगा सोलर जलमीनार में स्टार्टर, पानी की किल्लत बढ़ी

Latehar : महुआडांड़ पंचायत के डीपाटोली स्थित वार्ड संख्या 10 के एक सोलर जलमीनार से स्टार्टर मशीन की चोरी कुछ दिन पहले हो गयी थी. स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मुखिया व पंचायत सेवक से की थी. इसके बावजूद अभी तक सोलर जलमीनार में स्टार्टर नहीं लगा है. इसकी वजह से सोलर जलमीनार से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इस भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल व अन्य जरूरतों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है. इस इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. स्थानीय ग्रामीण राम कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान किरण देवी व देवंती देवी ने बताया कि जलमीनार के खराब होने से पानी की भारी किल्लत हो गयी है. (पढ़ें, सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-paid-tribute-on-the-death-anniversary-of-durga-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, बोले-सभी शहीदों के स्मारक होंगे विकसित)

क्या कहती है स्थानीय मुखिया

महुआडांड़ पंचायत की मुखिया प्रमिला मिंज ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जायेगा. सोलर पैनल में लगे स्टार्टर मशीन गायब होने से ग्रामीणों को पानी समस्याओं को जूझना पड़ रहा है. महुआडांड़ पंचायत समिति नीलम देवी ने कहा कि स्टार्टर मशीन चोरी होने की सूचना महुआडांड़ पंचायत सेवक को दी गयी है. इसे भी पढ़ें : भूटान">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भूटान

में भेष बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही