Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अंचल कार्यालय  की मनमानी के खिलाफ 3 अप्रैल को आजसू का प्रदर्शन

Latehar : अंचल कार्यालय, लातेहार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी आंदोलन करेगी. इसे लेकर आजसू कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को बैठक की गई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंचलकर्मी जमीन के कागजात के साथ हेराफेरी कर रहे हैं. जमीन मालिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आरोप है कि कागजात में हेराफेरी कर असल जमीन मालिक को उनके जमीन से बेदखल कर दिया जा रहा है. अंचल कार्यालय में भू-माफियों की मनमानी बदस्तूर जारी है. लिहाजा लातेहार के सैकड़ों जमीन मालिक अंचल की मनमानी से त्रस्त हैं. अमित पांडेय ने कहा कि अंचल कार्यालय में पूरी तरह भू-माफियाओं का कब्जा हो चुका है. अंचल कार्यालय को भू-माफियाओं से मुक्त कराना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि अंचल की मनमानी के खिलाफ तीन अप्रैल को जुलूस एवं धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है. बैठक में आजसू जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान, उत्तम कुमार गुप्ता, संजय तिवारी, जैनुल अहमद, सफीक अंसारी, विजय पासवान, गजेंद्र प्रसाद, रविन्द पांडेय, प्रदीप मिश्रा व सतेंद्र राम समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बेमियादी">https://lagatar.in/health-of-an-agitator-sitting-on-an-indefinite-hunger-strike-deteriorated-refused-to-go-to-the-hospital/">बेमियादी

भूख हड़ताल पर बैठे एक आंदोलनकारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल जाने से इंकार, कहा- जान दे देंगे मगर रामनवमी का उल्लास नहीं होने देंगे कम
">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bhookh-hartal-19_929-e1679228335612-750x362.jpg">

[wpse_comments_template]
">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bhookh-hartal-19_929-e1679228335612-750x362.jpg">[wpse_comments_template]


Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही