Search

 
 
 

लातेहार: ग्रामीणों ने लगाया सड़क व पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप

 
Latehar: जिले के केड़ ग्राम से तुंबागड़ा तक नौ किलोमीटर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा है. आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि पथ निर्माण विभाग नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क में कई जगहों पर छोटी-बड़ी पुलों का भी निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन सड़क व पुल निर्माण में एस्टीमेट की अनदेखी की जा रही है. पुल निर्माण में घटिया पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा बालू की जगह डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे पुल की गुणवत्ता प्रभावित होगी. स्थानीय लोगों ने लातेहार डीसी से इस पथ निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण सड़क है और इसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं रही, तो साल दो साल में ही सड़क जर्जर हो जाएगी. क्योंकि इस सड़क से दिनभर गाड़ियों का आना-जाना लगा ही रहता है. अगर गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो जल्दी ही इसमें गड्ढे हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें - पिछले">https://lagatar.in/recently-hc-has-given-instructions-to-the-child-court-finish-the-trial-of-double-murder-case-in-6-months/">पिछले

दिनों HC ने चाइल्ड कोर्ट को दिया है निर्देश, डबल मर्डर केस का ट्रायल 6 माह में खत्म करें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही