Latehar : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लातेहार के कामता पंचायत में आईकॉनिक वीक मनाया जा रहा है. ग्राम हिसरी आंगनबाड़ी केंद्र में आईकॉनिक वीक के तहत बैठक की गई . बैठक में पार्दर्शिता एवं उत्तरदायित्व प्रोत्साहन पर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता उप मुखिया सुमन उरांव ने किया. पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि हर सरकारी कार्य में पार्दर्शिता होनी चाहिए. जनता और शासन के बीच की खाई को पाटना होगा. इसे भी पढ़ें-
सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-the-number-of-corona-infected-started-increasing-again-in-the-district-a-patient-was-also-found-on-tuesday/">सरायकेला:
जिले में फिर बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, मंगलवार को भी मिला एक मरीज जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना होगा- मुखिया
मुखिया नरेश भगत ने कहा कि ग्राम सभा को सशक्त बनाकर हर जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना होगा, साथ ही पंचायत विकास कार्य में ग्रामीणों को सम्मिलित करना होगा. जनता को अपने उत्तरदायित्व समझते हुए हर सरकारी योजनाओं को अपनी संपत्ति समझनी होगी तभी पार्दर्शिता रह पाएगी. मौक पर उप मुखिया सुमन उरांव, वार्ड सदस्य जमरूल खान, सुषमा मिंज ने भी अपने विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, रोजगार सेवक मुकेश अग्रवाल, स्कुल प्रधानाध्यापक विजय कुमार पासवान, उप मुखिया सुमन उरांव, वार्ड सदस्य जमरूल खान, सुषमा मिंज, सावन परहैया, सुनीता देवी, निर्मल उरांव, बालदेव उरांव, रविन्द्र भोगता, लैभागा गंझु, अमृत वासपति, बीरबल उरांव, अरबिंद उरांव, भरून नायक, विनेश उरांव, सरीता देवी, राजु उरांव, गंदरा उरांव, तुफान नायक, बिगन नायक, जैजीत मिंज, सहदेव उरांव, महेंद्र गंझु, सुधवा उरांव, हेलेन मिंज, रीता मिंज, बीना उरांव, चैता उरांव, अजय घांसी, मानती देवी, धनमनी उरांव, फुलमनी देवी, कलावती देवी, सुमित्रा देवी, आश्रिता उरांव, सोनीका कुजूर, मन्नत देवी, अनिता देवी, मनीता मिंज, सुशांती कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment