Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कलश यात्रा के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

Advertisement
Advertisement
Latehar:  रविवार को कलश यात्रा के साथ राजहार मोड़ स्थित शिव पार्वती सह पंचमुखी हनुमान मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव शुरू हो गया. तीन दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान होगा. रविवार प्रात: नौ बजे से मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. मुख्य यजमान मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद शौंडिक उर्फ चामू साव और उनकी पत्नी विमला देवी थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हो कर बाइपास चौक होते हुए थाना चौक पहुंची. फिर कलश यात्रा मुख्य पथ से होते हुए काली मंदिर मोड़ गयी. फिर मानस पथ होते हुए चटनाही के औरंगा नदी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. वैदिक मंत्रोच्चांरण पंडित त्रिभुवन पांडेय ने किया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर पूजा अर्चना शुरू की गयी. कलश यात्रा में शामिल लोग हर हर महादेव व जय बरंगली का जयघोष कर रहे थे. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-real-face-of-development-visible-after-release-of-election-notification/">चांडिल

: चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद दिखा विकास का वास्तविक चेहरा

19 मार्च को भंडारा के साथ समापन

आयोजन को सफल बनाने में गोविंद प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, रामदेव प्रसाद, राहुल प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, खुशी साव, विश्वजीत प्रसाद, अमीत कुमार, चिंटू कुमार, भोला प्रजापति, कृष्णा पासवान आदि का सराहनीय योगदान रहा. वार्षिकोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद शौंडिक ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 18 मार्च को वेदी पूजन व पाठ किया जायेगा. जबकि 19 मार्च को हवन व पूर्णाहुति के बाद अपराह्न एक बजे से संध्या पांच बजे तक भंडारा व महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होने सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील नगर वासियों से की है. कहा कि बिना सामूहिक सहयोग के कोई भी अनुष्ठान सफल नहीं होता है. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/interrogation-round-will-start-again-in-ed-office-questions-and-answers-to-abhishek-prasad-alias-pintu-will-be-held-on-monday/">ईडी

ऑफिस में फिर से शुरू होगा पूछताछ का दौर, सोमवार को होगी अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से सवाल जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही