Search

 
 
 

लातेहार: गांधी कॉलेज में छात्रों को खिलायी गयी एंटी फाइलेरिया दवा

 
Latehar: शहर के राजहार इलाके में स्थित गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को फाइलेरियारोधी दवाइयां खिलायी गयी. स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्रों को दवा खिलाने के क्रम में फाइलेरिया रोग के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक मच्छरजनित रोग है और इसके होने से शरीर के हिस्सों में अपंगता भी आ सकती है. प्राचार्य प्रो. दशरथ साहु ने छात्रों को फाइलेरियारोधी दवाइयों का सेवन करने और अन्य छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. कहा कि फाइलेरिया रोग मच्छरजनित रोग है और संक्रामक रोग है. किसी भी उम्र के व्यक्ति फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है. फाइलेरिया का लक्षण हाथ व पैर में सूजन व हाईड्रोसील सूजन है. किसी भी व्यक्ति को संक्रमण के पश्चात बीमारी होने में 05 से 15 वर्ष लग सकते हैं. मौके पर महाविद्यालय के कई शिक्षक व छात्र उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें - Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-a-big-ias-bought-land-worth-one-crore-in-name-of-his-wife-ed-is-probing-the-horoscope/">Exclusive:

एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही