Search

 
 
 

लातेहार : विधानसभा की समिति ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी

 
Latehar : झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति लोबिन हेंब्रम ने स्थानीय परिषदन में जिले के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस दौरान जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने के अलावा इन योजनाओं से लाभुकों को कितना लाभ मिल पा रहा है, इसका अध्ययन करना समिति का मुख्य उदेश्य है. यहां से समीक्षा व अध्ययन करने के बाद प्रतिवेदन सरकार को सौंपा जायेगा. समिति योजनाओं को धरातल पर उतारने में प्रशासन की क्षमता का भी आकलन करती है. समीक्षा के क्रम में सभापति ने पिछले तीन वर्षों में लातेहार जिला में आवंटित मद के अनुरूप किये गये व्यय की अद्यतन स्थिति ही जानकारी ली. उन्होंने सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों को मिले लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने की बात कही. कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, आइटीडीए परियोजना निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार समेत कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/meeting-of-jmm-district-presidents-on-tuesday-governments-work-will-also-be-discussed/">झामुमो

जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को, सरकार के काम पर भी होगी चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही