Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक, मानदेय भुगतान की मांग

Latehar: एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने की. बैठक में गत दिनों आहुत प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गये निर्णयों से अन्य सदस्यों को अवगत कराया गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर 20 सितंबर तक सहायक अध्यापकों के लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो 21 सितंबर को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय का घेराव किया जायेगा. बैठक में टेट उर्तीण सहायक अध्यापकों को सीधे वेतनमान व प्रशिक्षित को आकलन के बाद वेतनमान देने की मांग की गयी. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए तीन प्रखंडों में कमेटी का चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सिंह ने किया. मौके पर महासचिव अनूप कुमार, अभिनय मिश्र, समोधी यादव, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिलीप प्रसाद, रामनरेश प्रसाद, उमेश साहू, विजय यादव, पवन यादव, संतोष कुमार राम, राजू महतो, उपेंद्र दुबे, संजीत उरांव, भुनेश्वर पांडेय, सदन सिंह, राजेश कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, कुमार सौरभ, गंगेश्वर राम, चंद्रदेव सिंह, प्रदीप दुबे, कृष्ण राम, दिनेश ठाकुर और जगदीश उरांव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/fourth-madrasa-demolished-in-assam-allegations-of-running-anti-national-activities/">असम

में चौथा मदरसा ढहाया गया, राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप, स्थानीय लोगों ने मदरसे को जमींदोज कर दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही