Search

 
 
 

Latehar: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को मिला सम्मान, उपायुक्त ने खेल किटों का किया वितरण

Latehar: उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है. समारोह में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों के बीच उपायुक्त ने खेल किट बांटे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया.
 
उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Latehar: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर उपायुक्त संदीप कुमार ने माल्यार्पण किया. उन्होंने अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

 

इसे भी पढ़ें:


किट वितरण-सह खिलाड़ी सम्मान समारोह के मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन खेल एवं खिलाडि़यों के प्रोत्साहन के लिए हमेशा से कृतसंकल्प  है. उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और जिला प्रशासन प्रतिभावान खिलाडि़यों को हर संभव मदद करेगा. 


कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी एवं खेल के नियमों का पालन करने से संबंधित खेल शपथ भी दिलाई गई. उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है. समारोह में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों के बीच उपायुक्त ने खेल किट बांटे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया. 


कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवार, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, जिला खेल समन्वयक श्री लखेश्वर मंडल, खेल विभाग के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही