Search

 
 
 

लातेहारः विद्यार्थियों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त , एक छात्र की मौत, 12 घायल

महुआडांड़ में गुरुवार की दोपहर विद्यार्थियों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में ऑटो पर सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी. एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है. उन्हेंस बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल छात्र.

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ में गुरुवार की दोपहर विद्यार्थियों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में ऑटो पर सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ऑटो पर क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे. चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ऑटो लुढ़कते हुए सड़क के नीचे गड्ढे में गिर गया. दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है. उन्हेंस बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.


मृत छात्र की पहचान अक्सीे निवासी एलेस्युास मिंज के पुत्र अंकुर मिंज (12 वर्ष) के रूप में की गयी. वह संत मिखाइल स्कूंल, साले में सातवीं का छात्र था. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. बच्चोंं के रोने- चिल्ला्ने की आवाज सुन कर स्थावनीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को महुआडांड़ सीएचसी पहुंचाया.  घायलों में आरसु मिंज, गोरीतिका केरकेट्टा, अनुज उरांव, रेशमा केरकेट्टा, सलमा बेक, अंशु मिंज, तुन एक्का, आस्था तिर्की, दीपासी केरकेट्टा, सोनू एक्का, अवेश कुजूर, शुभम खलखो सहित अन्य शामिल हैं.

 


इनमें अनुरूपा एक्का, अनुज कुमार, कौतिक बाड़ा, साक्षी कुमारी और नेहा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. शेष बच्चोंए का इलाज डॉ अमीत खलखो व उनकी टीम कर रही है.  सूचना मिलते ही डीएसपी शिवपूजन बहेलिया व थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे. घटना के बाद चालक दीपक व ऑटो मालिक प्रतीम उरांव  फरार हो गये.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही