Search

विश्व साइकिल दिवस : लातेहार में निकाली गयी जागरूकता रैली

Latehar :  विश्व साइकिल दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले बनवारी साहू महाविद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साइकिल के उपयोग के महत्व और उपयोगिता बताना था. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने जागरूकता रैली रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है. दैनिक जीवन में साइकिल चलाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं. (पढ़ें, पाकिस्तान">https://lagatar.in/200-fishermen-released-from-pakistan-and-returned-to-india-still-265-fishermen-are-in-jail/">पाकिस्तान

से 200 मछुआरे रिहा होकर भारत लौटे, अभी भी 265 मछुआरे जेल में बंद)

आज के परिवेश में साइकिल का उपयोग महत्वपूर्ण

मौके पर एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रो नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि ईंधन से चलने वाले दो पहिया वाहनों के उपयोग से आर्थिक क्षति एवं पर्यावरण में विपरीत प्रभाव पड़ता है. इन सब चीजों से बचने के लिए साइकिल का उपयोग आज के परिवेश में महत्वपूर्ण हो जाता है. मौके पर अनु कुमारी, कविता कुमारी, आरती कुमारी, शीतल, अनामिका, रविंद्र सिंह, जय मुनि, नंदा एवं उषा कुमारी आदि उपस्थित है. इसे भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/so-far-9-painful-accidents-in-the-history-of-indian-railways-in-1981-the-train-fell-in-the-river-800-people-died/">भारतीय

रेलवे के इतिहास में अब तक 9 दर्दनाक हादसे, 1981 में नदी में गिरी थी ट्रेन, 800 लोगों की हुई थी मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//