Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार :  नशा मुक्ति को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

Latehar :  राज्यभर में 10 से 26 जून तक मादक पदार्थों के सेवन और दुरुपयोग के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को लातेहार में दक्ष्य एकेडमी स्किल सेंटर ने नशा मुक्ति को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली. रैली की अगुवाई सेंटर के प्रबंधक नीरज कुमार प्रजापति ने की. यह रैली रेलवे स्टेशन रोड स्थित कार्यालय से शुरू होकर बाइपास चौक, थाना चौक होते हुए समाहरणालय मोड़ तक गयी और वहां से वापस कार्यालय लौटी. रैली में शामिल छात्रों ने “जो नशा को अपनाएगा, जीवन भर पछताएगा”, “नशा का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार”, “जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है, नशे को हाथ नहीं लगाना है” जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया. 

 

नशा से न सिर्फ व्यक्ति, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को होता है नुकसान

नीरज प्रजापति ने बताया कि नशा न सिर्फ व्यक्ति को, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र को भी नुकसान पहुंचाता है. इससे कैंसर और टीबी जैसी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं और व्यक्ति का मानसिक, सामाजिक और शारीरिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं और नशा से दूर रहें. इस रैली में खुशबू कुमारी, निवेदिता कुमारी, आरती सोनी, दीपक चौहान, मंगलेश पाल, गजाला परवीन, बबिता कुमारी, विकास कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही