Search

 
 
 

लातेहार : बालूमाथ बस पड़ाव की व्यवस्था होगी दुरुस्त, जल्द निकलेगा टेंडर

 
Latehar : लातेहार जिला परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा है कि बालूमाथ बस पड़ाव की व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त कर ली जायेगी. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की बैठक में बस पड़ाव की खराब स्थिति का मामला उठाया गया था, जिसमें बस स्टैंड में शौचालय की बदतर स्थिति, अनधिकृत रूप से वाहनों को खड़ा कर बस स्टैंड को अतिक्रमण करना एवं साफ सफाई का अभाव जैसी समस्याओं के निराकरण करने एवं व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सर्वप्रथम शौचालय का जीर्णोद्धार, पानी की व्यवस्था के लिए प्राक्कलन तैयार किया गया है. जल्द ही इसे टेंडर का रूप दिया जाएगा. https://lagatar.in/jamshedpur-court-acquits-rit-professor-in-dowry-harassment/">

style="color: #000000;">इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर: दहेज प्रताड़ना में आरआइटी के प्रोफेसर को कोर्ट ने किया बरी 

थाना चौक के पास जाम की स्थिति

बालूमाथ के अंचलाधिकारी को अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही संवेदक को अनिवार्य रूप से बस स्टैंड को साफ सुथरा रखने हेतु निर्देशित किया गया है. बस स्टैंड बनने के बाद भी बसें बालूमाथ एनएच 22 पर रूकती हैं, जिससे अक्सर थाना चौक के पास जाम की स्थिति बनी रहती है. बस स्टैंड की निविदा की शर्तों में यह स्पष्ट उल्लेखित है कि यदि कोई चालक वाहन को स्टैंड के अलावा सड़क पर खड़ी करते हैं, तो उससे सामान्य दर से 10 गुना ज्यादा फाइन की वसूली की जाएगी. उन्होंने बस चालक एवं संचालकों के साथ-साथ स्थानीय वाहन मालिकों से सहयोग की अपील की है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-offered-to-shyam-baba-while-dancing-and-singing-103-nisan/">धनबाद:

झूमते-गाते पद यात्रा करते हुए श्याम बाबा को अर्पण किया 103 निसान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही